वृष राशि के लोगों का ध्यान आज आय बढ़ाने के नए स्रोतों पर रहेगा। शेयर मार्केट में किया गया निवेश लाभदायक हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी योजनाएं मिल सकती हैं। मेहनत से पीछे न हटने के कारण आपके काम सुगमता से पूरे होंगे और बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। कारोबार में पूरा फोकस बनाए रखें और महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें।
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सोच-समझकर कार्य करने वाला रहेगा। करियर की समस्याएं दूर होती दिखेंगी और बॉस किसी नई जिम्मेदारी या पद के लिए आपका चयन कर सकते हैं। संतान की इच्छा पूरी करने के लिए आप नया वाहन खरीद सकते हैं। पुराने लेनदेन को लेकर चिंता रह सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो बेहतर अवसर मिल सकता है।
कर्क राशि के लोगों को आज आसपास के लोगों का भरोसा जीतने में सफलता मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ रहेगा और आपकी प्रतिष्ठा व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धैर्य और साहस से आगे बढ़ने पर सफलता सुनिश्चित रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को थोड़ा अधिक परिश्रम करना होगा। यात्रा के दौरान आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
सिंह राशि के जातकों को आज किसी भी काम में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। व्यापार में भी सतर्क रहें और आंखों का विशेष ध्यान रखें। कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है। संतान से किसी बात को लेकर बहस होने की आशंका है। आसपास के लोगों को समझकर चलना होगा। धन संबंधी पुराना लेनदेन समस्या बन सकता है, इसलिए आर्थिक विषयों पर पूरा फोकस रखें।
कन्या राशि के लिए आज का दिन किसी बड़ी उपलब्धि वाला रहेगा। दांपत्य जीवन की समस्याओं को आपसी बातचीत से दूर किया जा सकेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे टीम वर्क से आसानी से पूरा किया जा सकेगा। कार्यस्थल पर बॉस से प्रशंसा मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए जन समर्थन बढ़ेगा और नए लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा।
तुला राशि वालों के लिए दिन मेहनत और अनुशासन से भरा रहेगा। छोटे-बड़ों की गलतियों को माफ कर सरलता दिखानी होगी। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें और किसी के बहकावे में न आएं। किसी भी काम में उसके नियमों का पालन करना आवश्यक रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज कला कौशल में सुधार का दिन है। आप अपने करीबियों के साथ समय बिताएंगे। आपकी किसी बात से बॉस प्रसन्न रहेंगे। अध्ययन और अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगिता का भाव बने रहने से आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। किसी पुराने लेनदेन से राहत मिलेगी और घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। नई कोशिशें सफल होंगी।
धनु राशि के लोगों के लिए दिन सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। पारिवारिक मामलों में ध्यान देना आवश्यक है। किसी कार्य में दूसरों पर निर्भर न रहें और अत्यधिक उत्साह से काम न करें, वरना गलती हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी पुरानी बात पर पछतावा हो सकता है। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किए गए वादों को पूरा करना होगा।
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। बड़ों की सेवा के लिए समय निकालेंगे। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। शेयर मार्केट या लॉटरी में निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। आराम के लिए समय निकालें, ताकि कोई पुरानी बीमारी न उभरे।
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन आनंदमय रहेगा। जीवन स्तर में सुधार होगा। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। धन-धान्य में वृद्धि से खुशी मिलेगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के बाद सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में किसी अजनबी पर जल्द भरोसा न करें। माता-पिता के आशीर्वाद से पुराना लेनदेन समाप्त होगा।
मीन राशि के लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। आप अपने सभी कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे और उच्च अधिकारियों का विश्वास जीतेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जिन कामों में हाथ डालेंगे उनमें सफलता मिलेगी। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। पारिवारिक मामलों में थोड़ी सतर्कता आवश्यक रहेगी।
.jpg)