वृष राशि: आज का दिन जिम्मेदारी से काम करने के लिए अनुकूल है। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। मानसिक तनाव कम होगा और परेशानियों का समाधान निकल आएगा। मित्रों की मदद के लिए समय निकालेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि: वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। संतान पर अनावश्यक दबाव न डालें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कर्क राशि: आज आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलना जरूरी रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे और कार्य गति तेज रहेगी। कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संतान से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
सिंह राशि: आज विरोधियों से सतर्क रहें। कामों को टालने से बचें, नहीं तो परेशानियां बढ़ सकती हैं। नई संपत्ति की खरीदारी के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। नए कार्य की योजना बनेगी।
कन्या राशि: आज जल्दबाजी से बचें। मेहनत अधिक रहेगी लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखना होगा।
तुला राशि: आज वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक तनाव बातचीत से दूर होगा। किसी को पैसा उधार देने से बचें। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला चिंता का कारण बन सकता है। व्यापार में लाभ होगा।
वृश्चिक राशि: आज का दिन व्यापार के लिए लाभकारी रहेगा। पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। माता-पिता का सम्मान करें। सरकारी मामलों में सतर्क रहें।
धनु राशि: आज सावधानी और सतर्कता जरूरी रहेगी। कार्यक्षेत्र में असमंजस की स्थिति रहेगी। बैंक से जुड़ा काम पूरा हो सकता है। संतान की संगति पर ध्यान दें। घर में किसी मेहमान का आगमन संभव है। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं।
मकर राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। साझेदारी में किया गया कार्य लाभ देगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग ईमानदारी से कार्य करें। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि: आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान हो सकता है। जीवनशैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। बड़ी योजनाओं को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने से खुशी होगी।
मीन राशि: आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बिना सलाह के बड़ा निवेश करने से नुकसान हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़े लोग सोच-समझकर निर्णय लें। किसी अजनबी की बातों में न आएं। पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
.jpg)