Astrology : आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन कामकाज के लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और मेहनत का मनचाहा परिणाम मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं। कारोबार में चल रही समस्याएं दूर होंगी और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

वृष राशि : आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जहां आपको सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें और बाहर के खाने-पीने से परहेज करें।

मिथुन राशि : आज तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से फटकार लग सकती है, इसलिए काम पर पूरा ध्यान दें। किसी के प्रति ईर्ष्या या द्वेष की भावना से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन सुखद परिणाम देने वाला रहेगा। किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला थोड़ी चिंता बढ़ा सकता है। भाइयों की मदद से कोई उपहार मिल सकता है। माता से किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है, जिसे बातचीत से सुलझाएं।

सिंह राशि : लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में नई पार्टनरशिप की संभावना है। संतान को नौकरी मिलने से खुशी मिलेगी। जोखिम भरे फैसलों से बचें। अविवाहित जातकों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि : आज साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिजनेस में बदलाव की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पिता की कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है।

तुला राशि : आज शौक और सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। किसी काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है, सामान का ध्यान रखें। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। निवेश सोच-समझकर करें। साइड इनकम के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि : आज बुद्धि और विवेक से लिए गए फैसले लाभ देंगे। घरेलू जरूरतों को नजरअंदाज न करें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट को लेकर उत्सव का माहौल बन सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि : आज उलझनों भरा दिन रह सकता है। गुस्से में आकर कोई फैसला न लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीदते समय दस्तावेजों की जांच जरूर करें। ऑनलाइन काम में सावधानी बरतें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

मकर राशि : आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। व्यवसाय में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। किसी काम में समस्या दिखे तो आगे बढ़ने से बचें। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से किया वादा जरूर निभाएं।

कुंभ राशि : आज अटके हुए काम पूरे होंगे। आय बढ़ाने पर ध्यान देंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। लंबे समय से चल रहा कानूनी मामला आपके पक्ष में जा सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। किसी मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

मीन राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। कामकाज से जुड़े मामलों में सुधार होगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से सलाह लेने से मन हल्का होगा। संतान की नौकरी को लेकर भागदौड़ रहेगी। सरकारी काम में देरी संभव है। घर के रिनोवेशन पर खर्च बढ़ सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post