वृष राशि: आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा और नई कोशिशें रंग लाएंगी। आसपास के लोगों को पहचानकर चलने की जरूरत है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। धन-धान्य में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी।
मिथुन राशि: आज समस्याओं से राहत मिलेगी। आपकी बुद्धि और समझदारी से कई काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे और पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। साथ में कहीं घूमने की योजना भी बन सकती है। शौक-मौज की चीजों में बढ़ोतरी होगी। पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलने पर राहत महसूस करेंगे।
कर्क राशि: आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय से अटके काम को पूरा करने का प्रयास सफल हो सकता है। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। कोई सरकारी काम अटक सकता है, जिससे थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें। माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।
सिंह राशि: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। वाणी पर संयम रखें। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में सुधार दिखेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सेहत से जुड़ी समस्या में भी राहत मिलने के योग हैं।
कन्या राशि: कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन संतान की गलतियों को नजरअंदाज न करें। पड़ोस में किसी आयोजन या पार्टी में शामिल हो सकते हैं। मौसम के बदलाव का ध्यान रखें। कुछ नया करने की इच्छा जागेगी, लेकिन व्यवसाय में बदलाव सोच-समझकर करें, वरना नई दिक्कतें आ सकती हैं।
तुला राशि: दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पुराना लेनदेन निपट सकता है। किसी सरकारी मामले में सतर्क रहें। राजनीति से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी।
वृश्चिक राशि: आज धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी काम में जल्दबाजी से बचें। बच्चों के साथ अच्छा समय बितेगा और उनके लिए कोई उपहार भी ले सकते हैं। घरेलू कामों में कुछ बदलाव करेंगे। पारिवारिक विवाद घर से बाहर न जाने दें।
धनु राशि: दिन व्यस्तता भरा रहेगा। एक के बाद एक काम हाथ लगेंगे और आय बढ़ाने पर ध्यान रहेगा। भाग्य साथ देगा। लंबे समय से चली आ रही शारीरिक समस्या में सुधार होगा। पिता की कोई बात मन को खटक सकती है। कार्यक्षेत्र में काम पर पूरी नजर रखें।
मकर राशि: आज का दिन मिश्रित रहेगा। किसी भी काम में लापरवाही न करें। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आसपास के लोगों को पहचानकर चलें और दूसरों पर निर्भर न रहें। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी।
कुंभ राशि: आज उन्नति का दिन है। नौकरी में मेहनत भरा काम मिलने से संतोष होगा। सरकारी काम में थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी परिजन के घर मेल-मिलाप के लिए जा सकते हैं। नए साल में कुछ नया करने का संकल्प लेंगे। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी। लापरवाही से बचें।
मीन राशि: आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सहयोगियों से बातचीत सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में समझदारी से आगे बढ़ें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। राजनीति में भी आपकी अच्छी छाप बनी रहेगी।
.jpg)