दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। क्राइम ब्रांच और थाना विजय नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के पांच दुपहिया वाहन जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार सवनकर (32) निवासी चेरीताल, थाना कोतवाली, धर्मेन्द्र राजपूत (32) निवासी ग्रीन सिटी परिसर, थाना माढ़ोताल और शिवम उर्फ विक्की श्रीवास (25) निवासी श्रीनाथ की तलैया, गंजिपुरा, थाना लार्डगंज शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में वाहन चोरी, लूट और नकबजनी जैसी संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल बी.एस. गोठरिया और उप पुलिस अधीक्षक अपराध उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच और विजय नगर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की।
थाना विजय नगर में 5 फरवरी 2026 को घमापुर निवासी रांदीप राजपूत ने अपनी एक्टिवा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी की रात एसबीआई चौक स्थित शाही पैलेस में शादी समारोह में गए थे और बाहर अपनी एक्टिवा खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर वाहन गायब मिला, जिसमें टैबलेट, बायोमैट्रिक डिवाइस और अन्य दस्तावेज भी रखे थे। पुलिस ने इस मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि पीएनटी कॉलोनी क्षेत्र में तीन युवक बिना नंबर की सफेद एक्टिवा पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा और पूछताछ के लिए थाना विजय नगर लाया। पूछताछ में आरोपियों ने विजय नगर, मदनमहल, ग्वारीघाट सहित अन्य क्षेत्रों से कुल पांच दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर पीएनटी कॉलोनी स्थित एक बंद भवन से चोरी के पांच वाहन बरामद किए गए, जिनमें तीन एक्सिस और दो एक्टिवा शामिल हैं। पुलिस ने सभी वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ थाना मदनमहल और ग्वारीघाट में भी वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य चोरी के वाहनों के संबंध में भी पूछताछ और जांच कर रही है।

Tags
jabalpur