दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा नगद इनाम की घोषणा की गई है। जारी आदेश के अनुसार फरार आरोपी को गिरफ्तार करने वाले, गिरफ्तारी के संबंध में ठोस सूचना देने वाले अथवा गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्ति को घोषित राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार थाना गोरखपुर के अपराध क्रमांक 71/26 में धारा 64(1), 115(2), 296(बी), 351(2) बीएनएस के तहत फरार चल रहे आरोपी नितेश बर्मन निवासी बदनपुर की गिरफ्तारी पर 4,000 रुपए (चार हजार रुपए) का नगद पुरस्कार घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Tags
jabalpur
