दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना अधारताल क्षेत्र अंतर्गत आयशा नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शेख शाहवान मंसूरी (42 वर्ष), निवासी आयशा नगर अधारताल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कपड़ों का व्यापार करता है और परिवार सहित अपने पैतृक गांव कुड़ारी, जिला उमरिया गया हुआ था।
पीड़ित के अनुसार पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि उसके घर के गेट का ताला खुला है। इस पर वह तुरंत परिवार सहित घर लौटा तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर मुख्य दरवाजे का ताला भी टूटा मिला तथा घर में रखी आलमारी का लॉक तोड़ दिया गया था।
आलमारी में रखी नकदी 1 लाख 50 हजार रुपये गायब थी। इसके अलावा पलंग में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी चोरी हो गए, जिनमें सोने का हार, झुमकी, कंगन, मंगलसूत्र, मनचली, अंगूठी तथा चांदी की करधन, पायल और बिछिया शामिल हैं।
पीड़ित का कहना है कि अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे और नकदी व कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
पुलिस ने मामले में धारा 331(4) व 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Tags
jabalpur