Jabalpur News: सड़क पर गौवंश से अश्लील हरकत का मामला उजागर, आरोपी गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में सड़क पर गौवंश के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है, जिसका वीडियो क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और गौसेवकों में भारी आक्रोश देखा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विनोद चौधरी नामक व्यक्ति को गौसेवकों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा फैल गई और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की हरकतें स्पष्ट रूप से दिखाई देने के बाद मामला और गंभीर हो गया।

देर रात गौसेवक और स्थानीय नागरिक माढ़ोताल थाना पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपी विनोद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घिनौनी हरकत समाज में गलत संदेश देती है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post