Jabalpur News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज बदले

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा थाना स्तर की कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से देर रात तबादला आदेश जारी किया हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार पूर्वा चौरसिया को सिविल लाइन थाना प्रभारी पद से हटाकर पुलिस लाइन अटैच किया गया है। उनकी जगह कन्हैया सिंह बघेल को सिविल लाइन थाना प्रभारी बनाया गया है। सिविल लाइन शहर के सबसे संवेदनशील और व्यस्त थानों में गिना जाता है, इसलिए इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अनिल पटेल को विजय नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं महिला अधिकारी सरोजिनी को चरगवां थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। विभागीय स्तर पर इसे महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

इसके अलावा अभिषेक प्यासी को चरगवां से स्थानांतरित कर बरगी नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। सरिता पटेल को बरगी नगर चौकी से उखरी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post