Jabalpur News: इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी ने घोषित किया इनाम

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगद इनाम घोषित किया है। यह इनाम उन व्यक्तियों को दिया जाएगा जो आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करेंगे, उनकी सटीक सूचना देंगे या उन्हें पकड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एसपी द्वारा जारी उद्घोषणा के अनुसार प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर 4-4 हजार रुपये का इनाम निर्धारित किया गया है।

पहले मामले में गढ़ा थाना के अपराध क्रमांक 182/2026 में बीएनएस की धारा 36 एवं 351(2) के तहत फरार आरोपी अनुराग कुमार साहू पिता रामे साहू, निवासी ग्राम पापल, देवसर जिला सिंगरौली की गिरफ्तारी पर 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

दूसरे मामले में घमापुर थाना के अपराध क्रमांक 668/2025 में बीएनएस की धारा 296, 119(1), 115(2) एवं 351(2) के तहत फरार आरोपी लखन कुचबंधिया पिता गुलाब कुचबंधिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी चांदमारी घमापुर की गिरफ्तारी पर 4 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

तीसरे मामले में मझोली थाना के अपराध क्रमांक 215/2026 में बीएनएस की धारा 64(1), 64(2) तथा POCSO Act की धाराओं 3, 4, 5(1) एवं 6 के तहत फरार आरोपी मोहित गौड़ उर्फ पपलू पिता नरसिंह गौड़, निवासी ग्राम जोली कॉलोनी मझोली की गिरफ्तारी पर 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि इन फरार आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post