Jabalpur News: 'अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है!' - बिल्डर के घर बम फेंकने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रांझी के न्यू शोभापुर में बिल्डर अक्षय सिंह के घर पर बम फेंककर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 11 मई की रात आरोपियों ने घर के बाहर बम फेंकने के साथ ही कार में तोड़फोड़ की थी। क्राइम ब्रांच और रांझी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आयुष पंडा और किशन तिवारी को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक 16 वर्षीय नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने मोहल्ले में दहशत फैलाने के इरादे से वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों का घटनास्थल पर जुलूस निकाला, जहां वे “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” कहते नजर आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post