दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) नई दिल्ली। देश भर में नीट (NEET) पेपर लीक और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की धांधलियों को लेकर बढ़ रहे चौतरफा दबाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विपक्ष, छात्र संगठनों और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा पिछले कई हफ्तों से लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की जा रही थी। संसद से लेकर जंतर-मंतर की सड़कों तक छात्रों और नेताओं के विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी था।सूत्रों के मुताबिक, लगातार बढ़ते राजनीतिक गतिरोध और चौतरफा घिरने के बाद शिक्षा मंत्री ने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया है।
Tags
national
