दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भानतलैया क्षेत्र में पुलिस ने जुआ के फड़ पर छापामार कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और फड़ से ₹40,550 नकद, विभिन्न कंपनियों के 9 मोबाइल फोन तथा ताश की चार गड्डियां जब्त की गई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की रात पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि भानतलैया स्थित शराब दुकान के पास एक टपरे के समीप कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर एसपी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ ने सूचना का सत्यापन कराया। सूचना सही पाए जाने पर उन्होंने थाना प्रभारी बेलबाग जितेन्द्र पाटकर और पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी।
पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से संदीप चौधरी (34), निकेश सोनकर (38), सुरेन्द्र चौधरी (32), अमन सोनकर (28), नरेश बर्मन (34), मनोज चौधरी (32), राकेश चौधरी (26), आकाश चौधरी (32), नरेन्द्र चौधरी (35) और धर्मेन्द्र चौधरी (34) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर, उप निरीक्षक विजय सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक उमाशंकर यादव तथा आरक्षक मोहित राजपूत, अखिलेश और अभिमन्यु सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags
jabalpur
.jpeg)