दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी जिला अध्यक्षों की पहली सूची में जबलपुर ग्रामीण की कमान पंकज तिवारी को सौंप दी गई है।
14 जुलाई 2026 के अंक में दैनिक सांध्य बन्धु ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित करते हुए बताया था कि भाजयुमो जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में पंकज तिवारी का नाम सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल है और उन्हें जिम्मेदारी मिल सकती है। अब प्रदेश नेतृत्व की आधिकारिक घोषणा के साथ ही सांध्य बन्धु की खबर पर मुहर लग गई है।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची में जबलपुर ग्रामीण से पंकज तिवारी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन के बाद भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा आगामी राजनीतिक अभियानों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार सागर ग्रामीण से आयुष पाण्डेय, हरदा से धर्मेंद्र पाल, सीधी से अजय गुप्ता, टीकमगढ़ से संकल्प जैन, खरगोन से अंकुश जायसवाल, बैतूल से विक्रम वैद्य, झाबुआ से प्रकाश परमार, ग्वालियर नगर से शिवम राजावत, रतलाम से अनुकूल सोनी, बड़वानी से निशांत पंवार, शहडोल से प्रियं त्रिपाठी, सीहोर से महेंद्र ठाकुर, खंडवा से सागर अरस्तानी और उज्जैन नगर से नितिन सेन को भी जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
![]() |
| पंकज तिवारी |
Tags
madhya pradesh

.jpeg)