Jabalpur Breaking News: स्पा सेंटर में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, संचालक का दावा - हार्ट अटैक से गई जान; पोस्टमॉर्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार

Ai Image
दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के तैयाबली क्षेत्र स्थित विधि स्पा में मंगलवार को एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

मृतक की पहचान आर.बी. सिंह (64 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वे मंगलवार को विधि स्पा पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर हो गई और उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन स्पा सेंटर पहुंचे और शव को अपने साथ घर ले गए।

स्पा संचालक तरुण दीक्षित का कहना है कि बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने के तुरंत बाद उनके परिजनों को सूचना देने के साथ ही ओमती थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। संचालक के अनुसार, परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि मृतक लंबे समय से बीमार थे और उनकी मृत्यु बीमारी के कारण हुई है। इसी आधार पर उन्होंने पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई।

वहीं, ओमती थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई औपचारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। दूसरी ओर, स्पा संचालक का दावा है कि परिजनों द्वारा पुलिस को आवश्यक आवेदन सौंपा जा चुका है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक के कारण होने की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post