Jabalpur Breaking News: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा 'पंटर', दो महिलाओं समेत 7 हिरासत में ;देखे वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र से देह व्यापार से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने सुहागी पन्नी मोहल्ला में चल रहे एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो महिलाओं और पांच पुरुषों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, अधारताल पुलिस को सुहागी पन्नी मोहल्ला के एक मकान में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस ने एक ठोस रणनीति बनाई। योजना के तहत पुलिस ने सबसे पहले एक 'पंटर' (फर्जी ग्राहक) तैयार कर सौदेबाजी के लिए उस संदिग्ध मकान में भेजा।

जैसे ही फर्जी ग्राहक के जरिए देह व्यापार की सूचना की शत-प्रतिशत पुष्टि हुई, बाहर मुस्तैद खड़ी पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मकान पर अचानक छापा मार दिया। अचानक हुई इस छापेमारी से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर कमरे के भीतर से कुल 7 लोगों को पकड़ा, जिसमें 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।

पकड़े गए सभी आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए महिला थाना स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि इस रैकेट के मुख्य सरगना और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post