दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच, सिविल लाइन और गोसलपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 8 किलो 765 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 4.38 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही दो मोबाइल फोन और 11,840 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनिवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, सीएसपी ओमती सोनू कुर्मी, एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया तथा डीएसपी अपराध उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
सिविल लाइन थाना प्रभारी स्वप्निल दास ने बताया कि रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पार्सल ऑफिस के पास एक महिला और एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ में उनकी पहचान नंदनी गढ़वाल (37) निवासी कटनी (वर्तमान पता प्रेमसागर, हनुमानताल) और महेन्द्र भट्ट (27) निवासी झंडा चौक, हनुमानताल के रूप में हुई। तलाशी में उनके बैग से 5 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि हनुमानताल निवासी दिलीप चौधरी ने उन्हें उड़ीसा से गांजा लाने के लिए 10 हजार रुपये एडवांस दिए थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से गांजा, दो मोबाइल और 11,840 रुपये नकद जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया।
इसी दौरान गोसलपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एनएच-30 स्थित यात्री प्रतीक्षालय से कहकशा बानो (21) निवासी मेहदवानी, जिला डिंडोरी को गिरफ्तार किया। उसके बैग से 3 किलो 65 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह नंदनी गढ़वाल और महेन्द्र भट्ट के साथ उड़ीसा के झारसुगुड़ा गई थी, जहां से उसे गांजे के दो पैकेट देकर जबलपुर लाने के एवज में 3 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि गांजा तस्करी के मुख्य सरगना दिलीप चौधरी की तलाश जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Tags
jabalpur