Jabalpur News: तालाब में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुनहरु (मोहसाम) में एक 23 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने देर रात तालाब में तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सागर कोल (23) पिता फूलचंद्र कोल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सागर शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान पता चला कि उसे गांव के तालाब की ओर जाते हुए देखा गया था।

सूचना पर सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद रात करीब 9:30 बजे सागर का शव तालाब से बाहर निकाला गया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शौच के लिए तालाब किनारे जाने के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post