MP Breaking News: NSUI में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, मध्यप्रदेश के 26 जिलों में बदले गए जिला अध्यक्ष ; देखे सूची

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने मध्यप्रदेश में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए 26 जिलों के जिला अध्यक्ष बदल दिए हैं। संगठन ने निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह सक्रिय और बेहतर कार्य करने वाले युवा नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस फैसले को आगामी छात्र राजनीति और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी सूची के अनुसार श्योपुर से पीयूष शिवहरे, मुरैना से रोहित गुदैनिया, शिवपुरी से समीर खान, निवाड़ी से सुमित घोष, दमोह से प्रवीण राय, सतना से राहुल सोनी, मऊगंज से जितेंद्र खांडे, कटनी से अजय खटीक, नरसिंहपुर से सोमेंद्र जैन, बालाघाट से शिवम शर्मा, बैतूल से रोहन ठाकुर और हरदा से सिद्धार्थ बिश्नोई को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार राजगढ़ से देवेंद्र गुर्जर, सीहोर से हरिओम सिसोदिया, शाजापुर से जय कराड़ा, रतलाम से निलेश शर्मा, मंदसौर से मंथन धनौतिया, बड़वानी से बादल गिरासे, खंडवा से चंदन राजपूत, मैहर से अजिर बिहारी द्विवेदी, उज्जैन से हिमांशु शुक्ल, नीमच से सौमिल सोनी, डिंडोरी से प्रियांशु परस्ते, खरगोन से निलेश सागौरे और इंदौर से विक्रम सचान को भी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post