दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना बरगी क्षेत्र में युवक की हत्या और एक अन्य व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 23 जुलाई 2026 की रात ग्राम सालीवाड़ा निवासी बैजनाथ यादव (34) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे उसका भाई नम्मीलाल उर्फ छोटू यादव और रिश्ते का भाई संतोष यादव सालीवाड़ा चौराहे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान घनश्याम केवट वहां पहुंचा और घर के सामने बैठने को लेकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर नम्मीलाल यादव के पेट में वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे संतोष यादव पर भी चाकू से हमला कर उसके सिर और होंठ के ऊपर गंभीर चोट पहुंचाई।
घटना के बाद ग्रामीण दोनों घायलों को शासकीय अस्पताल बरगी ले गए, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने नम्मीलाल यादव (30) को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष यादव (40) का उपचार जारी है।
रिपोर्ट के आधार पर थाना बरगी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 109(1) एवं 296(बी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अनु बेनिवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अनयक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने लगातार तलाश के दौरान आरोपी घनश्याम केवट (23), निवासी ग्राम सालीवाड़ा, को तिलवारा घाट क्षेत्र में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहचान छिपाने के उद्देश्य से अपने बाल, दाढ़ी और मूंछ कटवाकर घूम रहा था। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घटना में प्रयुक्त चाकू और अपने कपड़े सालीवाड़ा फाटक के पास स्थित पुराने स्कूल के खंडहर में छिपा दिए थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू एवं कपड़े बरामद कर लिए।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
हत्या के इस प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक अशवंत सिंह, उप निरीक्षक कैलाशपुरी डेहरिया, सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ अहिरवार, प्रधान आरक्षक विजय पटेल, होमन लाल, उदय प्रताप सिंह तथा आरक्षक राजेश मेहरा, चंद्रशेखर हरदाहा, उमाशंकर डेहरिया, वीरेन्द्र धुर्वे, विपुल कुमार सिंह, राज नागवंशी, सुधीर सिंह, प्रताप पन्द्रे, दारा सिंह एवं मिथलेश जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags
jabalpur