Jabalpur News: बल्देवबाग में सड़क किनारे मिला ट्रांसपोर्ट कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बल्देवबाग स्थित अग्रवाल मोटर्स के पास आज मंगलवार को एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरदौल मंदिर निवासी 56 वर्षीय गुड्डू यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रांसपोर्ट कर्मी थे। 

जानकारी के अनुसार, हरदौल मंदिर के पास चाय दुकान चलाने वाले पप्पू यादव (पिता मुन्ना लाल यादव, उम्र 53 वर्ष) को उनके छोटे भाई रानू यादव ने सूचना दी कि उनके जीजा गुड्डू यादव बल्देवबाग में अग्रवाल मोटर्स के सामने बेसुध पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि गुड्डू यादव ट्रांसपोर्ट नगर/व्यवसाय में काम करते थे। वे सोमवार रात से घर नहीं लौटे थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। आज दोपहर उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।

परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को कॉल करके मौके पर बुलाया। एम्बुलेंस के पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों ने जांच के बाद गुड्डू यादव (56 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय लार्डगंज थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही लार्डगंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post