Jabalpur News: 23 से 28 फरवरी तक सदर क्षेत्र में सिर्फ एक समय होगी पेयजल आपूर्ति

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
सदर बाजार एवं उससे लगे सिविल एरिया में 23 फरवरी से 28 फरवरी तक केवल सुबह एक समय ही पेयजल आपूर्ति की जाएगी। यह जानकारी कैंट बोर्ड द्वारा दी गई है।

कैंट बोर्ड द्वारा सदर बाजार क्षेत्र में टैगोर उद्यान स्थित पानी की टंकी से पेयजल आपूर्ति की जाती है। कैंट बोर्ड इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी पलाश श्रीवास्तव ने बताया कि नियमानुसार पानी की टंकियों की समय-समय पर साफ-सफाई एवं रखरखाव किया जाना आवश्यक होता है।

उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव कुमार के निर्देश पर 23 फरवरी से 28 फरवरी तक पानी की टंकी की सफाई एवं अन्य मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे। इस कारण सदर बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में शाम की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी, जबकि सुबह की पाली में ही पानी दिया जाएगा।

कैंट बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि इस अवधि में पानी का संयमित उपयोग करें और किसी भी असुविधा के लिए सहयोग प्रदान करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post