दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। वीनस थिएटर ग्रुप, जबलपुर द्वारा सुप्रसिद्ध नाटक ‘30वीं शताब्दी’ का मंचन शुक्रवार, 6 मार्च 2026, सायं 7 बजे शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में किया जाएगा। यह नाटक प्रसिद्ध नाटककार बादल सरकार द्वारा लिखा गया है।
यह प्रस्तुति रंगमंच के वरिष्ठ मार्गदर्शक व निर्देशक तथा विमर्श नाट्य संस्था के संस्थापक रंग पुरोधा स्व. समर सेनगुप्ता की स्मृति एवं सम्मान में समर्पित की जा रही है।
जब विश्व के विभिन्न देशों में युद्ध और हिंसा अपने उफान पर हैं, ऐसे समय में ‘30वीं शताब्दी’ नाटक की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ जाती है। यह नाटक मानवता, सत्ता और युद्ध के भयावह परिणामों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
नाटक के एक संवाद में कहा गया है— “युद्ध समाप्त करो, या फिर युद्ध के कारण को समाप्त करो, इंसान को सिर्फ यही एक उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ना होगा, यही एकमात्र प्रभावशाली उपाय है।”
संस्था ने जबलपुर शहर के सुधि दर्शक वर्ग से सादर निवेदन किया है कि वे इस नाट्य प्रस्तुति के साक्षी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।
Tags
jabalpur
