दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। विजयनगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के घर में अलमारी सुधारने के बहाने घुसकर चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार श्रीमती कृष्णा चतुर्वेदी (72), निवासी यशवर नगर कचनार सिटी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह घर पर अकेली थीं। दोपहर करीब 12 बजे दो व्यक्ति उनके घर के सामने आए और खुद को अलमारी का लॉक सुधारने वाला बताया। महिला ने उन्हें अलमारी ठीक करने के लिए अंदर बुला लिया।
एक व्यक्ति घर के अंदर आकर लॉक सुधारने के बहाने अलमारी तक पहुंचा और काम करने के बाद चला गया। जब महिला ने अलमारी खोली, तो उसमें रखे सोने की अंगूठी, गुरिया लगी माला, चांदी की पायल, चूड़ी, सिक्के और करीब ₹6 हजार नगद गायब मिले। महिला ने बताया कि आरोपी काले रंग का लोअर और फुल शर्ट पहने था तथा सिर पर कपड़ा बांधे हुए था। शक है कि उसी ने मौका पाकर जेवर और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags
jabalpur
