Jabalpur News: कैंसर से परेशान बुजुर्ग ने हनुमानताल में लगाई छलांग, लोगों की सतर्कता से बची जान

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति ने तालाब में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से उनकी जान बच गई। बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय विमल जैन सोमवार शाम अचानक हनुमानताल स्थित तालाब में कूद गए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच दिलीप चक्रवर्ती नामक युवक ने साहस दिखाते हुए तालाब में छलांग लगाई और बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला।

इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज कर उनकी जान बचा ली। अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मामले में राजेश पांडे ने बताया कि विमल जैन कैंसर से पीड़ित हैं और लंबे समय से बीमारी के दर्द से परेशान थे। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। वे बिना किसी को बताए घर से निकले थे और जैन मंदिर के पास तालाब में कूद गए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post