Jabalpur News: शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बिनैकी में डीजे पर नाचने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, करमेता माढ़ोताल निवासी बलराम विश्वकर्मा (36) बीती रात ग्राम बिनैकी में प्रमोद विश्वकर्मा की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 11:45 बजे जब बारात में डीजे बज रहा था, तभी नाचने की बात को लेकर लड़के पक्ष से आए सुभाष विश्वकर्मा और उसके दो अन्य साथियों का विवाद हो गया।

विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब बलराम विश्वकर्मा बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपी रामू और उसके साथियों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि रामू ने जान से मारने की नीयत से अचानक चाकू निकाला और बलराम के सिर पर दे मारा। खून से लथपथ बलराम को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया।

घटना की शिकायत मिलते ही पाटन पुलिस ने आरोपी रामू, सुभाष और उनके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2), 109(1) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post