दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में पान दुकानदार पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, नारायण चौक घमापुर निवासी राजेश प्रजापति (55 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पान की दुकान चलाते हैं। रंजीज रजक उनकी दुकान पर आया और शराब पीने के लिए 1 हजार रुपए की मांग करने लगा। जब राजेश प्रजापति ने पैसे देने से इनकार किया, तो रंजीज रजक ने चाकू से हमला कर उनके हाथ में चोट पहुंचा दी।
इसी दौरान हर्ष रजक और निखिल रजक भी मौके पर पहुंच गए और दोनों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना के बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 296, 115(1), 118(1), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Tags
jabalpur
