MP News: NH-30 पर ट्रक-बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत; एक गंभीर

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) मंडला। जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गाजीपुर टोल प्लाजा के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार वृजेश परते (25) और हेमराज परते (21) निवासी सिलपुरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल अजीत परते को तुरंत मंडला जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post