Jabalpur News: वरिष्ठ पत्रकार अनुरोध पटेरिया को मातृ शोक

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। वरिष्ठ पत्रकार अनुरोध पटेरिया की माताश्री श्रीमती भानु देवी पटेरिया पत्नी स्वर्गीय श्री जगदीश प्रसाद पटेरिया निवासी मोहल्ला बेनी सागर, पन्ना का शुक्रवार को जबलपुर में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

श्रीमती भानु देवी पटेरिया अपने पीछे पुत्र अरुण पटेरिया, अनिल पटेरिया, अनुरोध पटेरिया एवं पुत्री सुश्री निशा अवस्थी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन की खबर से परिवारजनों, शुभचिंतकों और पत्रकार जगत में शोक की लहर व्याप्त है।

श्रमजीवी पत्रकार परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्रीमती पटेरिया के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post