वृषभ : आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रुका हुआ धन मिलने से राहत और खुशी महसूस होगी। व्यापार में नई योजनाओं पर किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अनुकूल है। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए पढ़ाई में अनुशासन बनाए रखना होगा।
मिथुन : आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। परिवार से किया गया कोई पुराना वादा पूरा कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग हैं। निजी बातें साझा करते समय सतर्क रहें। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें और हर दस्तावेज को ध्यान से जांचें।
कर्क : आज आपके मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से मतभेद हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें। पिता की किसी बात से मन आहत हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा। आर्थिक लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें।
सिंह : आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। उधार दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।
कन्या : प्रॉपर्टी और व्यवसाय से जुड़े मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ पहुंचाएगी। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
तुला : नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। मनपसंद कार्य मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लाभदायक साबित होगी। वाहन संबंधी खर्च सामने आ सकते हैं। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक : आज का वातावरण आपके लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी को नौकरी या कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। शेयर बाजार में निवेश करते समय विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। व्यापारिक समस्याओं का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी। दिन आपके पक्ष में जाता नजर आएगा।
धनु : आज का दिन विशेष उपलब्धियां दिलाने वाला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात नए अवसरों के द्वार खोल सकती है। प्रेम जीवन में नई शुरुआत के संकेत हैं। घर के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। खर्च करते समय बजट का ध्यान अवश्य रखें।
मकर : आज का दिन दोस्तों और प्रियजनों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा। पुराने वादों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। मन में नकारात्मक भावनाएं रखने से बचें। लंबे समय से अटके सरकारी कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धैर्य और समझदारी से सफलता मिलेगी।
कुंभ : आज सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। किसी रिश्तेदार की बात मन को दुखी कर सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रह सकती है। पारिवारिक व्यवसाय में आने वाली चुनौतियों पर भाइयों के साथ विचार-विमर्श लाभदायक रहेगा।
मीन : आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपकी सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। आध्यात्म और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान के करियर को लेकर चिंता रह सकती है। किसी भी योजना में निवेश से पहले पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
