दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने पुलिस महकमे में फेरबदल किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विपिन ताम्रकार को आधारताल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अब तक आधारताल थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत प्रवीण कुमार कुमरे को लाइन अटैच कर दिया गया है। इसके अलावा बरेला थाना में भी बदलाव किया गया है। बरेला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस शुभम सिंह ठाकुर के स्थान पर संगीता सिंह को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Tags
jabalpur
