दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक घर के बाहर बम फेंककर धमाका करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार बड़ी खेरमाई दुर्गा चौक निवासी 39 वर्षीय पिंकी गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर के अंदर थीं। तभी दरवाजे के पास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो दरवाजे के सामने धागे, कागज और पत्थर जैसे टुकड़े बिखरे पड़े थे तथा वहां से धुआं निकल रहा था।
शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने देखा कि सिंधी कैंप भानतलैया निवासी सम्राट सोनकर अपने एक साथी के साथ स्कूटी से भाग रहा था। घटना के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि आरोपी स्कूटी से आया था और पहले एक बम घर की ओर फेंका, जो नहीं फटा। इसके बाद उसने दूसरा बम दरवाजे पर फेंका, जिसमें विस्फोट हो गया।
पिंकी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सम्राट सोनकर की उनके पुत्र यश गुप्ता से पुरानी रंजिश है। इसी रंजिश के चलते उसने परिवार में दहशत फैलाने के उद्देश्य से घर पर सुअरमार बम फेंककर विस्फोट किया।
हनुमानताल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Tags
jabalpur