Astrology : आज का राशिफल

मेष: आज का दिन खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान की शिक्षा या करियर से जुड़ी चिंता बातचीत से दूर होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। अहंकार से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृष: आज स्वादिष्ट भोजन, मानसिक शांति और अच्छी खबर मिलने के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में ईमानदारी और धैर्य लाभ देंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें। ससुराल पक्ष से हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन समझदारी से मामला सुलझ जाएगा।

मिथुन: आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और जल्दबाजी से बचें। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें।

कर्क: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी को कोई नया अवसर मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।

सिंह: आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज और कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी। कोई महत्वपूर्ण डील अटक सकती है, लेकिन धैर्य रखें। पुराना अधूरा काम पूरा होने से राहत मिलेगी। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें।

कन्या: भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जीवनसाथी का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन आपके प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है। बचत योजना में निवेश के लिए दिन अनुकूल है। पड़ोस के विवादों से दूर रहें।

तुला: लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। पेट से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के लिए किया गया छोटा-सा सरप्राइज रिश्तों में मिठास बढ़ाएगा। आय में वृद्धि और परिवार के साथ यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक: खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें। घर की सजावट या नवीनीकरण पर खर्च हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा या पदोन्नति मिलने की संभावना है।

धनु: धैर्य और अनुशासन बनाए रखें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। पिता का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। संतान की खुशी के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों की सलाह मानें। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है और घर में धार्मिक आयोजन के योग हैं।

मकर: नए अवसर और नए विचार आपके सामने आएंगे। बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता से नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। मन में कुछ उलझनें रहेंगी, लेकिन पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। कार्यक्षेत्र में मनचाही जिम्मेदारी मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ: आपकी निर्णय क्षमता आज सफलता दिलाएगी। परिवार की पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मानसिक संतोष मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा अवसर सामने आ सकता है। संतान से किया गया वादा निभाने का प्रयास करें। व्यापार में हल्के उतार-चढ़ाव रहेंगे।

मीन: स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और लापरवाही न करें। व्यापार में किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचें। मीठी बातों में आकर कोई निर्णय न लें। प्रॉपर्टी और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। किसी से वादा करने से पहले उसकी जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझ लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post