दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के गढ़ा क्षेत्र में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ‘लॉन्ग एशिया’ नाम से निवेश योजना चलाकर लोगों को 40 हजार रुपये निवेश करने पर हर महीने 10 प्रतिशत ब्याज और मूलधन लौटाने का भरोसा दिया गया। मामले में 50 से अधिक लोग शिकायत लेकर मदनमहल थाने पहुंचे हैं।
दो महीने ब्याज मिला, फिर भुगतान बंद
शिकायतकर्ता विजय मिश्रा के अनुसार करीब आठ महीने पहले शाही नाका निवासी गुरमीत ने उन्हें निवेश योजना के बारे में बताया था। शुरुआत में 40-40 हजार रुपये की आईडी बनाकर कई लोगों ने निवेश किया। पहले दो महीने तक ब्याज मिलने से निवेशकों का भरोसा बढ़ गया और उन्होंने अतिरिक्त रकम भी लगा दी।
विजय का दावा है कि उन्होंने करीब 1 लाख 84 हजार रुपये जमा किए हैं, लेकिन पिछले आठ महीने से उन्हें न तो ब्याज मिला और न ही मूलधन वापस किया गया।
चेन सिस्टम से लोगों को जोड़ने का आरोप
पीड़ितों के साथ थाने पहुंचे अधिवक्ता आशीष सिंह ने आरोप लगाया कि लोगों को चेन सिस्टम के जरिए योजना से जोड़ा गया और बड़ी मात्रा में नकद रकम एकत्र की गई। पीड़ितों का दावा है कि निवेशकों की संख्या सैकड़ों में हो सकती है और कुल रकम करोड़ों रुपये तक पहुंचने की आशंका है।
मोबाइल एप में डॉलर में रकम दिखाने का दावा
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक निवेश के लिए एक मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जाता था, जिसमें जमा रकम को डॉलर में परिवर्तित होकर बढ़ता हुआ दिखाया जाता था। शुरुआती भुगतान मिलने के कारण लोगों का विश्वास बढ़ा और धीरे-धीरे नए निवेशक योजना से जुड़ते गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने पहले एसपी कार्यालय में भी शिकायत की थी। अब मदनमहल थाना पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मदनमहल थाने के एसआई के अनुसार गुरमीत के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जानकारी में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये निवेश करवाने की बात सामने आई है। रकम वापस नहीं करने के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी

Tags
jabalpur