दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर में होटल और कैफे की आड़ में होने वाली गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। ओमती थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी ने कैफे में युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। किशोरी के मुताबिक, आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और करीब दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिंधी कैंप निवासी पवन कोरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कैफे संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
jabalpur
