दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए मांगने और विरोध करने पर कार में तोड़फोड़ कर युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, गंगानगर गोरहा तालाब, गढ़ा निवासी निखिल चांदवानी (29) कपड़े का व्यापार करता है। उसने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने साथी बिट्टू जैन, विनय कश्यप और बहनोई आयुष यादव के साथ बिट्टू जैन की कार क्रमांक एमपी 20 जेडक्यू 0366 से एक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहा था। जब उनकी कार सूपाताल करबला के पास पहुंची, तभी फैजान और अमन विश्वकर्मा ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने शराब पीने के लिए 1 हजार रुपए मांगे।
रुपए देने से इनकार करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने पत्थर मारकर कार के सामने और बाजू के शीशे तोड़ दिए। इससे कार को करीब 50 हजार रुपए का नुकसान होने की बात शिकायत में कही गई है। निखिल जब कार से नीचे उतरा तो आरोप है कि फैजान ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में निखिल की बाईं पैर की जांघ, कान के पास और पेट में चोट आई।शिकायत के अनुसार, हमले के दौरान हुई झूमाझपटी में निखिल की सोने की चेन भी गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने निखिल की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 119(1), 296(बी), 115(2), 118(1), 126(2), 324(4), 351(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Tags
Jabalpur