Jabalpur News: मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म, युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 27 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाले सोनू चौधरी ने महिला को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता अपने पति और जेठ के साथ रांझी थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सोनू चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उसका भी मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपी से पूछताछ की।

पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी सोनू चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post