Jabalpur News: सराफा चेरीताल रोड पर नशे में धुत कार चालक का तांडव, बाइक को मारी टक्कर, फिर कार में जा घुसी आल्टो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सराफा चेरीताल रोड पर मिश्र बंधु कार्यालय के पास नशे में धुत एक आल्टो कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार में जा घुसी। इस सनसनीखेज घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शराब के नशे में थे कार सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय कार में दो लोग सवार थे और दोनों ने अत्यधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। उनकी इस लापरवाह और खतरनाक ड्राइविंग के कारण सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ गई थी।

राहगीरों ने पुलिस के हवाले किए आरोपी

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद क्षेत्रीय नागरिकों और राहगीरों ने साहस दिखाते हुए स्थिति को संभाला और दोनों युवकों को पकड़ लिया। नागरिकों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी और दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post