दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल बाग तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने तालाब में शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags
Jabalpur
