Jabalpur News: गरबा पंडाल में हंगामा, पहचान छिपाकर गरबा खेल रहे थे राशिद और शानू खान, बजरंग दल ने दोनों को पलड़ा; देखें वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
 एक गरबा पंडाल में उस वक्त हंगामा हो गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गरबा खेल रहे दो मुस्लिम युवकों को पकड़ लिया। मामला मदन महल थाना क्षेत्र के दादा परिसर में आयोजित गरबा महोत्सव का है, जहां गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे विवाद की स्थिति बन गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राशिद खान और शानू खान नामक दो युवक अपनी पहचान छिपाकर गरबा खेल रहे थे। इसके बाद कार्यकर्ता दोनों युवकों को लेकर मदन महल थाने पहुंचे। मामले में बजरंग दल ने गरबा पंडाल में बिना आईडी कार्ड की जांच के प्रवेश देने पर आयोजकों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post