कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार बनेंगे माता-पिता: सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, लिखा- एक बार फिर मिलने वाला है जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। दोनों ने नन्हे बच्चे के मोजे और जूतों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भर गए हैं।”

कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। दोनों की नजदीकियां फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं। फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने डिंपल चीमा का किरदार निभाया था।

जुलाई 2025 में पहली बार बने थे माता-पिता

शादी के करीब दो साल बाद जुलाई 2025 में कियारा और सिद्धार्थ पहली बार माता-पिता बने थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। नवंबर 2025 में उन्होंने बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा बताया था।

सिद्धार्थ ने हाल ही में पिता बनने के अनुभव को लेकर कहा था कि पिता बनना उनके लिए सबसे खास भूमिका है। उन्होंने अपनी बेटी को बेहद प्यारा बताते हुए कहा था कि वह लगातार नई चीजें सीख रही है।

‘शेरशाह’ से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

कियारा और सिद्धार्थ की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान सुर्खियों में आई थी। हालांकि, दोनों पहली बार ‘लस्ट स्टोरीज’ की रैप-अप पार्टी में मिले थे। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई और 2023 में दोनों ने शादी कर ली।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से एक्टिंग डेब्यू किया था और ‘एक विलेन’, ‘कपूर एंड सन्स’ तथा ‘शेरशाह’ जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं कियारा ने ‘फगली’ से बॉलीवुड में कदम रखा और ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘कबीर सिंह’, ‘गुड न्यूज’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post