दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिले में अवैध शराब के परिवहन और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चरगवां थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने बिना नंबर की सफेद कार से 17 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इनमें 24 केन बीयर, 12 बोतल और 730 पाव शराब शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान कार चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेत में भाग निकला।
चरगवां थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे के मुताबिक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोटेगांव की ओर से सफेद रंग की बिना नंबर की वैन्यू कार में बड़ी मात्रा में शराब लेकर चरगवां की तरफ आया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने सनेर नदी मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
इसी दौरान गोटेगांव की ओर से एक सफेद कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक कार की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो चालक मेन रोड पर सिद्धबाबा मोड़ के पास कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेत में भाग गया। पुलिस ने आसपास तलाश की, लेकिन चालक का पता नहीं चल सका।
कार की तलाशी लेने पर उसकी सीटों और डिक्की में शराब की 17 पेटियां रखी मिलीं। जांच में पांच पेटियों में गोवा शराब के 250 पाव, तीन पेटियों में मैकडॉवेल्स व्हिस्की के 144 पाव, एक पेटी में ओल्ड मंक रम के 48 पाव, पांच पेटियों में मैकडॉवेल्स रम के 240 पाव और एक पेटी में ब्लैक बकार्डी रम के 48 पाव मिले। इसके अलावा एक पेटी में आइकॉनिक व्हाइट व्हिस्की की 12 बोतल और एक पेटी में बडवाइजर बीयर के 24 केन बरामद हुए।
पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह पटेल, राम सिंह जाट, प्रधान आरक्षक भगवत तथा आरक्षक विजय बरकड़े और रामकुमार कुशवाहा की भूमिका रही।

Tags
jabalpur