Jabalpur News: पुलिस को देख भागने लगी महिला, तलाशी ली तो बैग से निकला गांजा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के परियट गांव में पुलिस ने एक महिला को 87 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम परियट गांव में प्रियंका विद्या भारती स्कूल के सामने पहुंची। वहां एक महिला अपने घर के सामने सफेद रंग की पन्नी में कुछ सामान रखे हुए थी। पुलिस को देखकर महिला भागने लगी, जिस पर महिला पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुषमा कुशवाहा (47 वर्ष), निवासी प्रियंका विद्या भारती स्कूल के सामने, परियट बताया। 

पन्नी की जांच करने पर उसमें गांजा मिला। पुलिस के अनुसार, महिला ने गांजे की पुड़िया बनाकर बेचने के लिए रखने की बात स्वीकार की। गांजे की तौल करने पर उसका वजन 87 ग्राम पाया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति गांजा देकर गया था, जिसे वह अवैध लाभ कमाने के लिए बेचने की तैयारी में थी। पुलिस ने सुषमा कुशवाहा के कब्जे से 87 ग्राम गांजा जब्त कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत कार्रवाई की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post