दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) दमोह। जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के हिनौती पिपरिया गांव के पास मंगलवार रात सड़क हादसा हो गया। टर्न ले रही बोलेरो से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से दो को चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज बुधवार सुबह सामने आया।
बांदकपुर से दर्शन कर लौट रहे थे युवक
जानकारी के अनुसार, पटेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन युवक मंगलवार रात बाइक से बांदकपुर दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हिनौती पिपरिया गांव के पास एक बोलेरो वाहन मुड़ रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक बोलेरो से टकरा गई।
CCTV फुटेज में कैद हुई टक्कर
हादसा सड़क किनारे स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में बाइक सवार तेज रफ्तार से आते हुए बोलेरो से टकराते दिखाई दे रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे में दो युवकों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags
madhya pradesh
