दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत अधिकारी प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री अरविन्द कुमार सिंह, मुख्य संचार इंजीनियर श्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव एवं उप मुख्य इंजीनियर श्री मुन्ना लाल जैन तीन अधिकारी सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों में मिलाकर कुल 123 रेलकर्मी मंगलवार 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हुए। पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 30 अप्रैल 2024 को महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री अरविन्द कुमार सिंह के अधिवार्षिता पर सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड सिलवर मेडल प्रदान किये। अपर महाप्रबंधक श्री आर. एस. सक्सेना के द्वारा भी मुख्य संचार इंजीनियर श्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव एवं उप मुख्य इंजीनियर श्री मुन्ना लाल जैन के अधिवार्षिता पर सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड सिलवर मेडल प्रदान किये। सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा, प्रमुख मुख्य यांत्रिकी प्रबंधक श्री नितिन चौधरी, प्रमुख मुख्य दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर श्री एकनाथ मोहकर, मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) श्री दीपक कुमार गुप्ता, सचिव महाप्रबंधक श्री राहुल जयपुरियार सहित अन्य विभाग के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष और चारों उप मुख्य कार्मिक अधिकारी सुश्री पूर्णिमा जैन, श्री एच. एस. मीणा, राहुल श्रीवास्तव, संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंगलवार को सेवानिवृत होने वालों में मुख्यालय में 03 अधिकारियों एवं 02 रेल कर्मचारियों, जबलपुर मंडल में 29 रेल कर्मचारियों, भोपाल मण्डल में 36 रेल कर्मचारियों, भोपाल कारखाना में 15 रेल कर्मचारियों, कोटा मण्डल में 31 रेल कर्मचारियों एवं कोटा कारखाना में 07 रेल कर्मचारियों सहित पमरे पर कुल 123 रेल कर्मियों की सेवानिवृत्ति हुई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनाए दी गईं।
Tags
jabalpur