दैनिक सब्ध्य बन्धु जबलपुर। खजरी खिरिया बाईपास में हुए बम विस्फोट के बाद फरार समीम कबाड़ी जिसके ऊपर शासन द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। अब एस.आई.टी फ़रार समीम कबाड़ी संपत्ति की जानकारी जुटा रही है। सूत्रों अनुसार अधिक समय तक समीम कबाड़ी फरार रहता है तो, संभवत उसकी संपत्ति को कुर्क करने की पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा सकती है। वही अभी तक कबड़खाने में हुए विस्फोट के बाद जो मानव अंग मिले थे उनकी डीएनए रिपोर्ट नहीं आई है। फरार समीम कबाड़ी को पकड़ने प्रशासन द्वारा महाराष्ट्र,यूपी और हैदराबाद टीम भेजी गई है।
Tags
jabalpur