दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। विष्णु के आठवें अवतार भगवान परशुराम के प्रकोटोत्सव की पूर्व संध्या पर मालवीय चौक से एक विशाल शोभायात्रा भगवान परशुराम की निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में विप्रजन तथा अन्य समाज के लोग भी सम्मिलित हुए। शोभा यात्रा का स्वागत जगह-जगह उत्साहपूर्वक किया गया। शोभा यात्रा में पं.योगेंद्र दुबे,पं.राम दुबे,पूर्व महापौर प्रभात साहू,विधायक पं.अभिलाष पांडे,आशीष दुबे,अतुल बाजपेयी,मनीष चंसोरिया,अयोध्या तिवारी,श्याम दुबे,कल्ली तिवारी,रविन्द्र गौतम,प्रशांत तिवारी,कपिल दुबे,राजेश द्विवेदी,राजेश पाठक, आदि जन उपस्थित रहे।
Tags
jabalpur