MP News: 02 वाहन चोर और 01 नकबजन गिरफ्तार, 7.5 लाख रुपये का सामान बरामद

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। कमला नगर पुलिस ने 02 वाहन चोर और 01 नकबजन को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वाहन चोरों से 07 दोपहिया वाहन और 06 स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जबकि नकबजन राजेश भील से 03 चांदी की चैन और नगद 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। कुल मिलाकर पुलिस ने 7.5 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. दिनेश अहिरवार

    • पिता: काशीराम अहिरवार
    • उम्र: 20 साल
    • निवास: विधुआ कॉलोनी, बरेली, जिला रायसेन
    • शैक्षणिक योग्यता: 8वीं
  2. संजय अहिरवार

    • पिता: राधेलाल अहिरवार
    • उम्र: 20 साल
    • निवास: होली चौक, बरेली, जिला रायसेन
    • शैक्षणिक योग्यता: 8वीं
  3. राजेश भील उर्फ पप्पू

    • पिता: जाम सिंह भील
    • उम्र: 27 साल
    • निवास: बरखेड़ी, सूखीसेवनिया, हाल गंगा नगर झुग्गी, श्यामला हिल्स, भोपाल
  4. पप्पू कंजर

    • निवास: ग्राम कुमारिया, जिला देवास
    • स्थिति: फरार

अपराध का विवरण:

पुलिस ने दिनेश अहिरवार और संजय अहिरवार को गिरफ्तार कर उनके पास से 07 दोपहिया वाहन और 06 स्मार्टफोन बरामद किए। नकबजन राजेश भील से 03 चांदी की चैन और नगद 10 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि दिनेश और संजय वाहन चोरी कर अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी पूर्व से ही दर्ज है। दिनेश और संजय बरेली से बस द्वारा भोपाल आकर वाहन चोरी करते थे।

थाना प्रभारी निरूपा पाण्डेय और उनकी टीम ने मुखबिर तंत्र विकसित कर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।

बरामद मश्रुका:

  1. एमपी 38 जेडए 1736 (प्लेटिना)
  2. एमपी 40 एस 2102 (एक्टिवा)
  3. एमपी 04 एक्सएम 9748 (पैशन प्रो)
  4. एमपी 04 क्यूडब्ल्यू 0772 (बुलट)
  5. एमपी 04 जेडएम 7834 (हीरो डीलक्स)
  6. एमपी 04 एमएन 9416 (हीरो डीलक्स)
  7. काली बजाज पल्सर बिना नंबर की
  8. 06 स्मार्टफोन
  9. 03 चांदी की चैन और नगद 10 हजार रुपये

Post a Comment

Previous Post Next Post