National News: बकरे पर 'राम' नाम लिखकर हलाल करने की कोशिश, एफआईआर दर्ज

दैनिक सांध्य बन्धु नवी मुंबई। नवी मुंबई में बकरीद के मौके पर एक विवादित घटना सामने आई है। यहां एक मटन शॉप में एक बकरे पर 'राम' नाम लिखकर उसे हलाल करने की कोशिश की गई। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और मटन शॉप के मालिक को हिरासत में लिया।

घटना नवी मुंबई के सीबीडी सेक्टर वन स्थित गुडलक मटन शॉप की है। यहां पर एक बकरे के ऊपर 'राम' नाम लिखा गया था और उसे हलाल करने की कोशिश की गई। जब यह खबर हिंदू संगठनों तक पहुंची, तो उन्होंने तुरंत इसका विरोध किया और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मामले कोसंज्ञान लेते हुए मटन शॉप के मालिक मोहम्मद शफी शेख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295 ए के तहत धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही आईपीसी की धारा 34 और पशु क्रूरता अधिनियम 11 के तहत भी मामले दर्ज किए गए हैं। नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा दुकान से 22 बकरों को जब्त किया गया है।

भगवान राम हिंदू धर्म के प्रमुख आराध्य हैं और उनसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था जुड़ी हुई है। इस घटना को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के रूप में देखा जा रहा है, खासकर बकरीद के मौके पर, जो मुस्लिम समुदाय का एक प्रमुख त्यौहार है। बकरीद के दौरान जानवरों की बलि देने की परंपरा पैगंबर इब्राहिम की ईश्वर के प्रति आज्ञाकारिता की याद में की जाती है। इन बलिदानों का मांस पारंपरिक रूप से परिवार और लोगों के साथ साझा किया जाता है। पैगंबर इब्राहिम की कहानी पर आधारित इस परंपरा में ईद समारोह के दौरान तीन दिनों तक जानवरों की बलि दी जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post