MP News: शराब के लिए पैसे देने से किया इंकार तो चला दी गोली, पति की लत ने ले ली पत्नी की जान

दैनिक सांध्य बन्धु ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर जिले में शराब की लत के चक्कर में मरने का नया मामला सामने आया । यहां एक पति द्वारा पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी सीमा ने पति किशन राजावत को शराब पीने से मना किया, तो गुस्साए पति ने उसकी गोली मारकर निर्ममता से हत्या कर दी। घटना मुरार थाना इलाके में स्थित लाल साहब की बगिया इलाके की है। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी घर से फरार हो गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए।

पूरी घटना ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के लाल साहब की बगिया इलाके की है। यहां किशन राजावत का उसकी पत्नी सीमा राजावत से शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ। पति द्वारा पत्नी से शराब पीने के लिए रुपए की डिमांड की जा रही थी और जब पत्नी ने रुपए देने से इनकार कर दिया, तो गुस्से में आए किशन राजावत ने पहले तो गाली गलौज और मारपीट की और फिर कमरे में रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया। फिर पत्नी को टारगेट करके उसके सीने पर लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर दी। गोली पत्नी की छाती में जा घुसी, जिससे मौके पर ही सीमा राजावत की मौत हो गई।

घटना दंपति की बेटी के सामने ही हुई। गोली की आवाज सुनकर जहां पड़ोसी इकट्ठे हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने विवेचना शुरू की। हत्या की मुख्य वजह पति-पत्नी में झगड़े की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post